Breaking News

  • हमीरपुर : सरकारी राशन डिपो से खरीदी दाल में निकला मरा हुआ चूहा, भड़की महिलाएं
  • कांगड़ा मंदिर बाजार में चोरी का दूसरा आरोपी भी धरा, दोस्त से आया था मिलने
  • कैहडरू की मिलाती शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
  • कांगड़ा : जेल में बंद नशा तस्कर के घर में मिला चिट्टा, माता-पिता गिरफ्तार
  • INTACH की चैप्टर सलाहकार समिति का पुनर्गठन, मालविका पठानिया होंगी चेयरमैन
  • CBSE Result 2025 : 10वीं और 12वीं में लड़कियों का दबदबा, डिटेल में पढ़ें खबर
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी घोषित, 93.66 फीसदी रहा परिणाम
  • CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, 88 फीसदी से अधिक छात्र पास
  • कैसे होता है फिशर, क्या है लक्षण और इलाज, डॉक्टर शिल्पा सलेईया से जानें
  • IPL 2025 : 17 मई से फिर शुरू होंगे मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

नादौन के शिक्षक ने सुखाश्रय कोष में दान किए 51 हजार रुपए

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 11:26 pm

    मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को भेंट किया चेक

    नादौन। सुक्खू सरकार द्वारा शुरू किए गए सुखाश्रय कोष में हिमाचल प्रदेश के लोग बढ़-चढ़कर दान कर रहे हैं। नादौन शहर के शिक्षक यशपाल चंदेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए सुखाश्रय कोष में 51 हजार रुपए दान दिए हैं। इस राशि का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को सेरा विश्राम गृह में भेंट किया।
    बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    यशपाल चंदेल ने बताया कि अनाथ, असहाय, बेसहारा व समाज से शोषित बच्चों तथा बूढ़ों के लिए सुखाश्रय कोष की स्थापना की गई है। उससे प्रभावित होकर उन्होंने इस कोष में यह राशि दान की है। यशपाल चंदेल गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारण में कॉमर्स टीचर हैं। उन्होंने समर्थवान व सज्जन लोगों से आग्रह किया है कि वे भी CM सुक्खू की इस मुहिम का हिस्सा बनें। कमलेश ठाकुर ने भी यशपाल चंदेल द्वारा सुखाश्रय कोष में दी गई इस राशि के लिए उनका धन्यवाद किया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather