Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

साबरी ब्रदर्स की 'अल्लाह हू' कव्वाली पर छिड़ा विवाद, BJP ने कहा- हिंदुओं से माफी मांगे कांग्रेस सरकार

ewn24news choice of himachal 22 Feb,2023 11:41 pm

    मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि की पहली सांस्कृतिक संध्या में हुआ था  कव्वाली का आयोजन

    मंडी। जिला मंडी में अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में साबरी ब्रदर्स की गाई कव्वाली अल्लाह हू अकबर को लेकर बीजेपी लगातार विरोध जता रही है। वहीं, बीजेपी कांग्रेस सरकार से इसको लेकर हिंदुओं से मांफी मांगने की बात भी कही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैा ।

    जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे कलाकारों का सम्मान करते हैं लेकिन मंडी का शिवरात्रि महोत्सव देव परंपराओं के लिए समर्पित रहता है वहां पर इस तरह की कव्वाली का आयोजन नहीं होना चाहिए था। सांस्कृतिक संध्या में अल्लाह हू अकबर की कव्वाली का आयोजन होना हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति और हिंदुत्व का अपमान है।

    HRTC कर्मियों ने पीटे युवक, क्यों पीट रहे कुछ को नहीं था पता

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करवाने से पहले सोच लेना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में अल्लाह हू अकबर की कव्वाली का आयोजन होना हिंदू और देव समाज को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है। कांग्रेस सरकार को शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करवाने से पहले सोच लेना चाहिए था।
    पालमपुर होली महोत्सव में होगा पुरुष और महिला महा दंगल, बरसेंगे इनाम

    बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा विवाद



    हिमाचल BJP ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस कव्वाली पर सवाल उठाए। BJP ने ट्विट करते हुए लिखा कि, कांग्रेस का हिंदुत्व विरोधी एजेंडा फिर उजागर। हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार में मंडी शिवरात्रि महोत्सव के संस्कृति मंच पर इस्लामिक गाने गवा कर हिंदुओं की भावनाओं को प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने आहत किया है।
    HPSSC भंग करने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात-क्या कहा, पढ़ें

    साथ ही भाजपा राज्य इकाई ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, “चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि हमने हिंदुत्व को हरा दिया है, क्या ये हरकत उसी का प्रमाण है? जिस देवभूमि में हिंदू आबादी 97% हो, जहां की शिवरात्रि अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो, जिसे छोटी काशी कहा जाता हो, वहां पर अल्लाह हू की कव्वाली गाकर क्या साबित करना चाहती है कांग्रेस?”
    हमीरपुर में भरे जाएंगे जेबीटी के 41 पद, साक्षात्कार की तिथियां तय

    वहीं, दूसरी तरफ पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बिल्कुल साफ है और कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्ष समाज में विश्वास रखती है जहां पर सभी धर्मो के लोगों का सम्मान किया जाता है। भाजपा के आरोपों में उनकी सोच दिखती है जो समाज के हित में नहीं है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather