Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला : बिना अनुमति होर्डिंग और बैनर लगाया तो खैर नहीं-ऐसे करें शिकायत

ewn24news choice of himachal 20 Nov,2022 1:13 am

    हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के लिए पुलिस सख्त

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में सार्वजनिक स्थलों पर बिना नगर निगम की पूर्वानुमति और मंजूरी के कोई भी विज्ञापन/होर्डिंग नहीं लगाए जा सकेंगे। हाईकोर्ट ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।

    आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिमला में डीएसपी (मुख्यालय) को नोडल अधिकारी (पुलिस) तैनात किया गया है। इसकी शिकायत संबंधित थानों या नोडल अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर की जा सकती है।
    कांगड़ा आर्जीमोन अलर्ट : सैंपल भेजे- बोतल बंद तेल, लोकल सरसों में कितनी संभावनाएं

    बता दें कि हाईकोर्ट ने विज्ञापन/होर्डिंग लगाकर सार्वजनिक स्थानों को विकृत करने के संबंध में आदेश जारी किया है। उक्त दिशा निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर बिना नगर निगम की पूर्वानुमति के कोई भी विज्ञापन/होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं होगी।

    उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विरुपण निवारण अधिनियम 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    धर्मशाला बीएड कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए करें आवेदन-यह लास्ट डेट 

    हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसरण में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला शिमला विजय रघुवंशी (मोबाइल नंबर 88947 28006) को ऐसे उल्लंघनों की निगरानी के लिए तथा इस संबंध में शिकायतों के निपटारे के लिए नोडल अधिकारी (पुलिस) के रूप में नामित किया गया है।

    इस विषय में कोई शिकायत होने पर अनधिकृत होर्डिंग और बैनर वाले स्थान की फोटो क्लिक कर लिखित शिकायत संबंधित थाना में या नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से कर सकते हैं।
    PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather