Himachal Weather Alert : अब कब बिगड़ सकता है मौसम, जानने को पढ़ें खबर
ewn24news choice of himachal 07 Mar,2024 3:12 am
अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे
शिमला। हिमाचल में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 6 और 7 मार्च को मैदानी और नीचले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 8 और 9 मार्च, 2024 को पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
10 मार्च को फिर मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
11 मार्च से एक बार फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। अपडेट के अनुसार 11 और 12 मार्च को हिमाचल में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
वहीं, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हिमस्खलन की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई है। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे था।