Breaking News

  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

बजट सत्र: हिमाचल सरकार शारीरिक शिक्षकों की करेगी बैकलॉग भर्ती-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 16 Mar,2023 6:15 pm

    विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने मुहैया करवाई जानकारी

    शिमला। हिमाचल सरकार शारीरिक शिक्षकों की बैकलॉग भर्ती करेगी। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी मुहैया करवाई है कि सरकार नियमानुसार शारीरिक शिक्षकों की बैकलॉग भर्ती करने का भी विचार रखती है। अक्टूबर, 2018 से 31 जुलाई , 2019 तक पीईटी के प्रदेश में 256 पद भरे गए हैं। विभाग में अब तक 230 पदों का बैकलॉग चल रहा है। यह बैकलॉग वर्ष 2018 से पूर्व का है।
    ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

     

    जानकारी में बताया गया है कि सरकार द्वारा वर्ष 2021 में शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की थी। प्राप्त अनुमति के अनुसार विभाग ने भी प्रदेश के समस्त उप प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पदों का बंटवारा करने के साथ-साथ इन पदों को नियमानुसार भरने बारे 20 सितंबर 2021 को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।
    हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

    इसी दौरान शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती बारे माननीय न्यायालय द्वारा एक मामले में 26 अगस्त 2021 को स्थगन आदेश दिए गए थे, जिस कारण शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के पदों को नहीं भरा जा रहा है। हालांकि सरकार ने उक्त मामले में न्यायालय के आदेशों के अनुरूप याचिककर्ताओं को पुराने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के आधार पर भर्ती करने हेतु अनुमोदन दिया है और यह भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में दायर LPA अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।
    सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

     

    प्रदेश में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2010-11 के अंतर्गत की जाती है और इन नियमों के अनुसार बीए में शारीरिक शिक्षा विषय पढ़ने वाले एवं तीन वर्ष की शारीरिक शिक्षा (B.P.ED.) पास करने वाले प्रार्थी शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्त होने के लिए पात्र हैं। प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि तीन वर्ष वाले प्रार्थी को अधिमान दिया जाए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather