Breaking News

  • कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली
  • जानिए क्यों खास है शिमला के जाखू का दशहरा : संजीवनी की तलाश करते समय रुके थे बजरंगबली
  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर घेरी सुक्खू सरकार

ewn24 news choice of himachal 12 Aug,2024 6:54 pm

     बोले- 5 लाख नौकरियां नहीं चहेतों को दिए कैबिनेट रैंक


    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पक्ष और विपक्ष ने भी कमर कस ली है। लिहाजा प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। 


    समेज त्रासदी : DNA मिलान साबित हो रहा मददगार, दो शवों ही हुई पहचान



    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 लाख नौकरियां का वादा करने के बाद लगभग 2 साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने केवल अपने करीबी और चहेतों को कैबिनेट रैंक के साथ नौकरी दी है। वहीं, प्रदेश का गरीब महंगाई के तले इस तरह दब गया है कि उठने की हालत में नहीं है।

    बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के मुद्दे के बहाने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विषय सिर्फ शारीरिक शिक्षकों के मुद्दे तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख नौकरियां का वादा किया था। 2 साल होने को आए हैं,  मगर अब तक प्रदेश सरकार पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हुई प्रक्रियाओं के परीक्षा परिणाम निकाल कर वाहवाही लूट रही है।


    ऊना : बाथू-बाथड़ी में आया पानी का सैलाब, तीन की गई जान-खासा नुकसान


    शारीरिक शिक्षकों की लंबे समय से यह मांग रही है कि उनकी ट्रेनिंग हुई है ऐसे में उन्हें पोस्ट क्रिएट करके नौकरी दी जानी चाहिए। शारीरिक शिक्षकों को आउटसोर्स पर नौकरी देने की बात कहना हैरानी की बात है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी और कांग्रेस के वादों से प्रदेश के युवा खुद को ठगा-ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ अपने नजदीकी और खास लोगों को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट दर्जे के साथ नौकरी दी है।


    ऊना में हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर बड़ा हादसा : पानी में बही इनोवा, 9 की गई जान



     वहीं, इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में महंगाई से गरीब की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक के बाद एक महंगाई बढ़ाने वाले निर्णय लिए हैं। सरकार बनने के बाद ही डीजल पर 7 रुपए बढ़ा दिए गए। बसों का किराया बढ़ाया, बिजली की दरें बढ़ा दीं। 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी एक तरह से बंद हो गई है। 

    अब ग्रामीण क्षेत्रों में नल खुले न खुलें 100 रुपए का बिल पक्का हो गया है। पूर्व भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को मुफ्त पानी दिया था जो सरकार ने छीन लिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में अब महिलाओं को भी HRTC की बसों में पूरा किराया देना पड़ेगा, सरकार ने इसकी भी तैयारी कर ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में महंगाई के तले गरीब इस तरह दब गया है कि उठने के लायक नहीं है।

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला : HRTC टैक्सी ड्राइवर और पर्यटकों में बवाल, हॉर्न बना कारण 



    नूरपुर में बारिश से तबाही, आधी रात को लोगों के घरों में घुसा पानी-सांप भी आया




    कांगड़ा : रेलवे ट्रैक के हाल, रानीताल में NH के डंगे ने मचाई तबाही




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather