Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऊना में हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर बड़ा हादसा : पानी में बही इनोवा, 9 की गई जान

ewn24 news choice of himachal 11 Aug,2024 9:49 pm

    हरोली के साथ पंजाब के जेजों में हुआ हादसा


    ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के हरोली के पास पंजाब क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। पंजाब की जेजों खड्ड में एक इनोवा गाड़ी भारी बारिश के चलते बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गई। इसमें 9 लोगों की मौत हुई है और दो लापता बताए जा रहे हैं। एक को लोगों ने बचा लिया। यह लोग ऊना के देहलां और आसपास के क्षेत्रों के थे और शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।

    बता दें कि ऊना जिला के देहलां और आसपास के क्षेत्र के लोग इनोवा गाड़ी (HP12J - 2142) में सवार होकर  रविवार सुबह पंजाब के माहिलपुर में शादी समारोह में जा रहे थे। टाहलीवाल-माहिलपुर सड़क पर जेजों खड्ड में पानी तेज बहाल में बह रहा था। इनोवा चालक ने गाड़ी रोक दी। 

    नूरपुर में बारिश से तबाही, आधी रात को लोगों के घरों में घुसा पानी-सांप भी आया


    कुछ देर इंतजार करने के बाद हाइड्रा मशीन आई और मशीन का चालक पानी को पार करने लगा। इनोवा चालक ने भी उसके पीछे गाड़ी चला दी। गाड़ी पानी के तेज बहाव को नहीं सह पाई और पलट कर खड्ड में गिर गई। मामले की सूचना मिलने पर ऊना प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शु्रू किया।


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।


    सिरमौर के शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार सुबह पहुंचेगी चंडीगढ़ 


    रिपोर्ट के अनुसार, 12 लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी खड्ड के पानी के बढ़े हुए बहाव में वाहन बह गया। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति घायल है और शेष दो व्यक्तियों की तलाश जारी है।




     डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री  ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते पंजाब के जेजों में भारी बाढ़ आने के कारण एक INNOVA गाड़ी HP12J - 2142 के बह जाने से 9 लोगों की मृत्यु और दो के लापता की सूचना है। 

    कांगड़ा : रेलवे ट्रैक के हाल, रानीताल में NH के डंगे ने मचाई तबाही


    एक को लोगों ने मौके पर बचा लिया।  यह लोग शादी में जा रहे थे,  जोकि ऊना जिले के देहलां व आसपास के इलाके के बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया। सर्च और बचाव अभियान निरंतर जारी है। हमें इस घटना का बहुत खेद है ।

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 








    ऊना : बाथू-बाथड़ी में आया पानी का सैलाब, तीन की गई जान-खासा नुकसान





    शिमला : बेरोजगार शारीरिक शिक्षक बोले- भर्ती प्रक्रिया करो शुरू, नहीं तो देंगे धरना



    शिमला : संजौली कॉलेज में SFI का हंगामा, प्रिंसिपल ऑफिस में गरमाया माहौल 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather