Breaking News

  • जवाली अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन जल्द होगा तैयार
  • केंद्रीय बजट 2026 में निवेश आधारित मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन पर फोकस
  • 10वीं फेल-पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को मिलेगी नौकरी, पहुंचें हमीरपुर
  • लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, प्रशांत चंद्र दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष
  • नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस की बड़ी चोट : 1.546 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • महाशिवरात्रि पर कालेश्वर महादेव में दर्शन होंगे सुलभ, बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • घुमारवीं : एनएच किनारे फुटपाथ पर फिर सजी दुकानें, बेखौफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
  • बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अब 23 फरवरी को होंगे इंटरव्यू
  • कांगडा़ : भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद, 13 फरवरी तक इंटरव्यू
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए 11 फरवरी को इंटरव्यू

सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के खिलाफ देवभूमि क्षेत्रीय संगठन का हल्ला बोल

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 12:32 am

    शिमला। क्षत्रिय समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर देवभूमि संगठन मुखर हो गया है। बुधवार को भारी बारिश के बीच देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे और सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। संगठन  सरकार से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से क्षत्रीय समाज पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। यही नहीं संगठन ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

    देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र टिप्पणी क्षत्रीय समाज पर कर रहे हैं जिस पर प्रदेश सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर आज प्रदेश भर से क्षत्रिय संगठन के लोग सचिवालय पहुचे हैं और जब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है धरना जारी रहेगा।
    IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

    उन्होंने कहा कि देवभूमि क्षत्रीय संगठन स्वर्ण समाज की आवाज को लंबे समय से उठा रहा है। प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। पूर्व की भाजपा सरकार स्वर्ण समाज की अनदेखी की और स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया वहीं कांग्रेस सरकार ने 6 महीने का समय इसको लेकर मांगा है और यदि 6 महीने के अंदर स्वर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
    कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather