Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मैक्लोडगंज में लापता पर्यटक का शव 8 दिन बाद मिला, गुना माता ट्रैक पर निकला था

ewn24news choice of himachal 15 Nov,2022 10:24 pm

    बचाव दल को झाड़ियों में फंसा मिला

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला स्थित पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में आठ दिन से लापता अमेरिकी पर्यटक का शव मंगलवार दोपहर को मिल गया। पर्यटक का शव एक खाई में झाड़ियों में फंस मिला है। मौसम साफ होने की वजह से आज बचाव दल को शव नजर आया। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटक रास्ता भटक गया था और खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।
    शिमला : शोघी-मैहली रोड पर खाई में गिरी कार, तीन युवक घायल

    7 नवंबर को मैक्समिलियन लोरेंज नड्डी गांव के पर्यटन स्थल गुना माता ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकला था और रास्ता भटकने से लापता हो गया था। 8 दिन से उसका सुराग नहीं मिला रहा था। बल्ह गांव की आरा कैंपिंग साइट से उसकी 2 डायरियां मिली हैं, जिसमें उसने अपनी ध्यान साधना के अनुभवों को साझा किया है। उसने महात्मा बुद्ध का उल्लेख करते हुए लिखा है कि ध्यान लगाते समय उसे निर्वाण प्राप्त हुआ है।

     

    मैक्समिलियन लोरेंज पिछले 15 दिन से इसी ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकला था। अचानक वह रास्ते से भटक गया और लापता हो गया। SDRF और माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट के पर्वतारोहियों की टीम को उसका शव मिला।
    नूरपूर : एंबुलेंस मार्ग न बना तो विधानसभा चुनाव का होगा बहिष्कार

    जानकारी के अनुसार, अमेरिका का रहने वाला मैक्समिलियन लोरेंज नड्डी गांव के आरा कैंप में पिछले 15 दिन से ठहरा हुआ था। 7 नवंबर को पूर्णिमा के दिन ध्यान साधना के लिए वह गुना माता ट्रैक पर गया था। उसने 8 नवंबर को भेजे संदेश में लिखा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्समिलियन लोरेंज के लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में लिखवाई।
    बारालाचा दर्रा में अभी भी फिसलन, रात्रि में वाहनों की आवाजाही रोकी

    पर्यटक के लापता होने की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई। मौसम खराब होने के चलते सोमवार तक लापता मैक्समिलियन लोरेंज का कोई पता नहीं चल सका था।

    SDRF के DSP सुनील राणा ने बताया कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने पत्र लिखकर SDRF की टीम को लापता हुए अमेरिकन के ट्रैकर को ढूंढने के निर्देश दिए थे। मौसम साफ होने के बाद आज मैक्समिलियन का शव खाई में मिल गया।
    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का दौर शुरू : बर्फ से ढकी चोटियां, प्रदेश में शीतलहर

    DSP ने बताया कि विदेशी नागरिक की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड के साथ ड्रोन की मदद भी ली गई थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से लापता अमेरिकन के ट्रैकर का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस मामले को चलते दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास के अधिकारी भी धर्मशाला आए हुए हैं। मंगलवार को टूरिस्ट का शव मिलने के साथ ही सर्च ऑपरेशन खत्म कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



     

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather