Breaking News

  • कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली
  • जानिए क्यों खास है शिमला के जाखू का दशहरा : संजीवनी की तलाश करते समय रुके थे बजरंगबली
  • शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती
  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए 21 अक्तूबर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और समय
  • मंडी : तंग बाजारों और दुकानों में पटाखों की बिक्री पर रोक, सिर्फ 'छोटा पड्डल मैदान' में ही बिकेंगे पटाखे
  • सुजानपुर के स्टोन क्रशर में नौकरी का मौका : ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे इंटरव्यू
  • RNT पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, भक्तिमय गीतों और जयकारों से गूंजा प्रांगण
  • HPRCA : फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 82 उम्मीदवार चयनित
  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

हिमाचल के 25 हजार किसानों को सीएम सुखविंदर सुक्खू का बड़ा तोहफा- पढ़ें खबर

ewn24 news choice of himachal 17 Aug,2024 11:30 pm

    नादौन के बड़ा में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

    नादौन। हिमाचल के हजारों किसानों के लिए आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नायाब तोहफा दिया। अपने विधानसभा हलके के बड़ा (नादौन) जिला हमीरपुर में उन्होंने शनिवार को हिमाचल फसल प्रदेश विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-2) के अंतर्गत सब्जियों की रोग मुक्त व आधुनिक तकनीक से पौध तैयार करने के मकसद से उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कि‍या। 

    इस केंद्र से परियोजना के साथ प्रदेश भर में जुड़े लगभग पच्चीस हजार किसानों को उनके फसल चक्र के मुताबिक नवीनतम तकनीक से तैयार की गई पौध मुहैया करवाई जाएगी। 


    इस साल के अंत में होगा देहरा उत्सव, हर वर्ष होगा आयोजन 



    इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परियोजना के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि हिमाचल के कि‍सान की माली हालत मजबूत हो।

    इसके लिए सरकार कृषि विभाग के जरिए और भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने जा रही है। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दि‍ए क‍ि वे हर काम में गुणवत्ता सुनिश्चित करें।


    शिमला : बादल फटने से नाले में आया सैलाब, आवाज सुन घरों से भागे लोग 



    मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर ने बताया क‍ि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस परिसर में हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार होने वाले सब्जियों के सिलसिले में भी केंद्र की  शुरुआत की और किसानों के प्रशिक्षण के लिए किसान प्रशिक्षण केंद्र भवन की आधारशिला रखी। इस उत्कृष्टता केंद्र से मौसम के अनुसार किसानों के लिए लाखों के हिसाब से पौधे तैयार करके दिए जाएंगे।


    कांगड़ा : अब एक क्लिक से टैक्सी पहुंचेगी आपके घर, हुआ कुछ ऐसा



    किसानों को सब्जी उत्पादन के अपने अब तक प्रयासों में सामने आ रही पौध की गुणवत्ता में कमी और रोगों के कारण सामने आने वाले दिक्कतों से मुक्ति मिल जाएगी। इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए परियोजना की ओर से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के साथ एमओयू किया गया है।

     परियोजना के इस केंद्र से आने वाले दौर में हिमाचल का आम किसान भी सब्जी उत्पादन के लिए स्वस्थ और प्रमाणित पौध हासिल कर सकेगा।


    कोलकाता डॉक्टर केस : हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन भी विरोध में उतरी 



    इसके लिए उसे न्यूनतम पैसा अदा करना होगा, लेकिन यह पौध बाजार और खुले में बिकने वाली पौधों के मुकाबले में ज्यादा गुणकारी होगी। 

    इस मौके पर खेल मंत्री यादविंदर गोमा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, सेंट्रल बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, हमीरपुर हलके से कांग्रेस प्रत्यायशी रहे डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, कृष‍ि निदेशक कुमुद सिंह, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह, परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, वरिष्ठ सलाहकार बलजीत संधू भी मौजूद थे।


    JICA Add.jpg 1.48 MB

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 





    मंडी : राखियों से सजे बाजार, हैंडमेड राखी बनी आकर्षण- पढ़ें खबर





    मंडी : पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर, कार सवार चाची-भतीजा घायल 




    कांगड़ा : इन 60 पदों पर होगी भर्ती, 25 से 50 हजार मिलेगा वेतन 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather