Breaking News

  • हमीरपुर में रोजगार मेला : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती, फ्री बस और यूनिफॉर्म की सुविधा
  • फतेहपुर : खटियाड़ में इंडेन गैस सप्लाई पर हंगामा : दो माह बाद रात 8 बजे पहुंची गाड़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप
  • HPBOSE ने 12वीं की अंतिम मेरिट सूची की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते चेक
  • नूरपुर के पास जाच्छ में निजी बस और स्कूटी में टक्कर, 22 वर्षीय युवक की गई जान
  • नूरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : खड़गे से जातीय भेदभाव के आरोप पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • प्रागपुर में नक्की खड्ड के उफान से बड़ा हादसा : पानी के तेज बहाव में बही कार
  • रोजगार का बेहतरीन अवसर : ITI मंडी में लगेगा पूल कैंपस, श्रीराम पिस्टन्स में अप्रेंटिसशिप का मौका
  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी

कांगड़ा : अब एक क्लिक से टैक्सी पहुंचेगी आपके घर, हुआ कुछ ऐसा

ewn24 news choice of himachal 17 Aug,2024 12:21 am

    आरएस बाली ने ऐप का किया शुभारंभ

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला में अब ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी आपके घर पहुंच जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने धर्मशाला के कुनाल होटल में पैन कार ऐप का शुभारंभ किया। 

    इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पैन कार ऐप हिमाचल के कांगड़ा जिला के युवाओं द्वारा तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर से ही टैक्सी की सेवा पा सकते हैं। उपभोक्ताओं अब टैक्सी स्टैंड इत्यादि जाने से निजात मिलेगी, वहीं समय की बचत भी होगी। 


    मंडी : बीएसएल जलाशय से मिली युवती की देह- गोहर की थी निवासी 



    आरएएस बाली ने पैन कार ऐप डिवल्प करने के लिए कांगड़ा के युवाओं की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी विभागों में आधुनिक तकनीक को अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मद्देनजर राज्य सरकार लोगों को डिजिटल माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास कर रही है।


    कांगड़ा : रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का परिणाम घोषित- किसे मिली बाइक, स्कूटी-जानें



    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिम-एक्सेस नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है।

    हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। 


    हिमाचल : जागो नशे से बर्बाद हो चुका समाज, पूर्व एचएएस अधिकारी का बड़ा खुलासा


    उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा मौजूदा समय में प्रदान की जा रही 261 सेवाओं को भी हिम-एक्सेस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।

     इससे पहले पैन कार ऐप के समन्वयक बलबिंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐप में संबंधित कार चालक से लेकर तमाम जानकारियां उपभोक्ता को उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर बन सके। 

    इस अवसर पर महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर जगदेव जग्गी, चौधरी हरभजन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 




    मंडी : राखियों से सजे बाजार, हैंडमेड राखी बनी आकर्षण- पढ़ें खबर





    मंडी : पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर, कार सवार चाची-भतीजा घायल 




    कांगड़ा : इन 60 पदों पर होगी भर्ती, 25 से 50 हजार मिलेगा वेतन 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather