Breaking News

  • जवाली अस्पताल का होगा कायाकल्प, 50 बेड का नया भवन जल्द होगा तैयार
  • केंद्रीय बजट 2026 में निवेश आधारित मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर व रोजगार सृजन पर फोकस
  • 10वीं फेल-पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को मिलेगी नौकरी, पहुंचें हमीरपुर
  • लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, प्रशांत चंद्र दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष
  • नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस की बड़ी चोट : 1.546 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • महाशिवरात्रि पर कालेश्वर महादेव में दर्शन होंगे सुलभ, बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • घुमारवीं : एनएच किनारे फुटपाथ पर फिर सजी दुकानें, बेखौफ दुकानदारों ने किया अतिक्रमण
  • बग्गी तुंगल में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए अब 23 फरवरी को होंगे इंटरव्यू
  • कांगडा़ : भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद, 13 फरवरी तक इंटरव्यू
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए 11 फरवरी को इंटरव्यू

हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 4:17 pm

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आया है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सुक्की जोहड़ी में एक इनोवा गाड़ी ने 9 राहगीरों को कुचल डाला।

    इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
    सीएम सुक्खू की डिनोटिफाई एक्सप्रेस पर ब्रेक लगाने को बीजेपी का मास्टर प्लान

    पुलिस थाना धर्मपुर से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे पेश आया है जब ये सभी मजदूर काम के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद धर्मपुर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को 108 की ईएमटी संगीता ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया ।
    एचपी शिवा परियोजना से विकसित होंगे बगीचे, 15 हजार किसानों मिलेगा लाभ

    हादसा लांबा अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के समीप हुआ है। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निप्पु निसाद, मोती लाल यादव, सन्नी देवल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुए मजदूर यूपी के कुशीनगर व बिहार के छपरा के बताए जा रहे हैं।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक : अब बियर की विभिन्न किस्मों का उठाएं लुत्फ, मिली मंजूरी

    वहीं, हादसे को अंजाम देने वाली इनोवा गाड़ी नंबर एचपी 02 ए 15 40 के चालक की पहचान राजेश पुत्र प्रेम खरोली पोस्ट ऑफिस गडखल तहसील कसौली के रूप में हुई है। अतिक्ति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राणा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    हादसे को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, "सोलन के धर्मपुर के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी द्वारा सड़क के किनारे चल रहे करीब 7 से 9 मजदूरों को कुचल देने की दुःखद खबर है। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है और बाकी मजदूर काफी गंभीर हालत में हैं । भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें व घायल मजदूर जल्द से जल्द स्वस्थ हों।"

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather