मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में आगामी 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF - AC) एग्जामिनेशन, 2026 की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उप केंद्र-001: पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी
उप केंद्र-002: राजकीय वल्लभ कॉलेज, मंडी
इस परीक्षा में कुल 402 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं।
पहला सत्र (सुबह): 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरा सत्र (दोपहर बाद): 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
समय पर प्रवेश बेहद जरूरी : 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
ई-एडमिट कार्ड: इसके बिना किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
वैध फोटो पहचान पत्र: जैसे वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या कोई अन्य सरकारी वैध पहचान पत्र।
लेखन सामग्री: परीक्षा के लिए आवश्यक पेन।
अन्य सामान: एक पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण (एनालॉग) कलाई घड़ी।
परीक्षा केंद्र में स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी और गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से नियमों का कड़ाई से पालन करने और अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय से काफी पहले केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है।