Breaking News

  • कुवैत में ड्राइवरों की बंपर भर्ती : भारतीय लाइसेंस पर भी मौका, कांगड़ा में 17 सितंबर को होगा इंटरव्यू
  • दुबई, मॉरीशस और कुवैत में नौकरी पाने का बड़ा मौका : 25 सितंबर को सुंदरनगर में इंटरव्यू
  • जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती : जरूर करवा लें पंजीकरण
  • मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, पुरुष एवं महिला 19 सितंबर को पहुंचें देहरा
  • रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के भरे जा रहे पद, बढ़िया सैलरी, 17 को इंटरव्यू
  • 10वीं पास को मौका : महिला और ग्रामीण करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, शिमला में 17 को इंटरव्यू
  • कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित
  • नूरपुर सिविल अस्पताल को मिले पांच नए विशेषज्ञ डॉक्टर, विधायक और पूर्व विधायक ने जताया आभार
  • HPRCA : अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवार चयनित-यहां देखें
  • बैजनाथ में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी : 1.8 किलो चरस के साथ छह गिरफ्तार

हिमाचल में स्वाइन फ्लू का प्रकोप : मंडी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान, कुल मामले बढ़कर हुए आठ

ewn24 news choice of himachal 30 Aug,2026 3:25 pm


    मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मंडी जिले में संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इसी बीच, स्वाइन फ्लू की चपेट में आए सुंदरनगर क्षेत्र के 70 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र की उपचार के दौरान जान चली गई।

    चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हुआ संक्रमण


    जानकारी के अनुसार, डडयाल गांव निवासी महेंद्र कैंसर से पीड़ित थे। वह 11 अगस्त को कीमोथेरेपी कराने चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल गए थे। कीमोथेरेपी के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बेहद कमजोर हो गई थी, जिससे वे स्वाइन फ्लू के संक्रमण की चपेट में आ गए।
    शुक्रवार को परिजनों ने उनके पैतृक गांव डडयाल में प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया।

    घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम


    शनिवार को मरीज की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मृतक के घर पहुंची। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की और सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही पूरे इलाके में एहतियात बरतने को कहा गया है।

    स्वाइन फ्लू के लक्षण


    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्वाइन फ्लू के लक्षण आम मौसमी फ्लू जैसे ही होते हैं:

    तेज बुखार, ठंड लगना और कंपकंपी

    लगातार खांसी, बलगम और गले में खराश

    शरीर और सिर में तेज दर्द तथा अत्यधिक थकान

    छींक आना, छाती में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ

    उच्च जोखिम वाले समूह रखें विशेष ध्यान


    स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि लक्षण दिखने पर इसे साधारण वायरल मानकर अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather