Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II जॉब ट्रेनी के 18 पद : बैचवाइज की जाएगी भर्ती

ewn24 news choice of himachal 18 Sep,2026 5:38 pm


    मंडी। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि उनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत/समाप्त हो गया है अथवा उन्होंने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 14 अक्तूबर, 2026 तक अपना पंजीकरण अथवा नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उनका नाम समय पर सम्बन्धित विभाग को प्रायोजित किया जा सके। 

    उन्होंने बताया कि प्रायोजन के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतिम बैच में सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 09 पदों के लिए दिसंबर, 2012, सामान्य (ईडब्लूएस) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर, 2015, सामान्य (डब्लूएफएफ) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर, 2025, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 05 पदों के लिए दिसंबर, 2021 तथा अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के दो पदों के लिए दिसंबर, 2022 बैच निर्धारित किया गया है।  

    उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें तथा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय या उप रोजगार कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण सक्रिय है या नहीं। यदि उनका पंजीकरण व्यपगत या समाप्त हो गया है, तो वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में अथवा ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण अथवा नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather