Breaking News

  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 29 Sep,2026 6:50 pm


    धर्मशाला। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर में पुरुषों के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 180 पद भरे जा रहे हैं।

    इसके लिए साक्षात्कार 03 अक्टूबर 2026 को एसडीएम ऑफिस कैंपस शाहपुर, 05 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय ज्वालाजी, 06 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 07 अक्टूबर को नूरपुर, 08 अक्टूबर को इन्दौरा और 09 अक्टूबर को पालमपुर में सुबह 11 बजे से लिए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होन चाहिए। दसवीं पास व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 18500 से 24000 रुपए प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।




    इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण-पत्र साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    इसके अलावा, आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉग-इग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-8558062252 पर संपर्क किया जा सकता हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather