Breaking News

  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को

ewn24 news choice of himachal 29 Sep,2026 6:38 pm


    हमीरपुर। हिमाचल के युवाओं को नौकरी चाहिए तो ये आपके काम की खबर है। शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पदों को भरने जा रही है। इन पदों के लिए कंपनी 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लेगी।

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, सुपरवाइजर के लिए स्नातक और एचआर के लिए एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं।

    पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। जबकि, महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।



    चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और उनका कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

    भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather