Breaking News

  • आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, मंडी ITI में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर

ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, मंडी ITI में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

ewn24 news choice of himachal 22 Sep,2026 2:26 pm


    न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी


    मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) मंडी हिमाचल प्रदेश में सिनर्जी कंसल्टेंट्स (Synergy Consultants) के सहयोग से द हाई-टेक गियर्स लिमिटेड (The Hi-Tech Gears Ltd) द्वारा आईटीआई फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव 25 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे संस्थान परिसर में आयोजित होगी।

    The Hi-Tech Gears Ltd. ऑटो कंपोनेंट निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जो विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए इंजन एवं ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। कंपनी द्वारा NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) के अंतर्गत आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

    इस भर्ती प्रक्रिया में फिटर ( Fitter), टर्नर (Turner), मशीनिस्ट (Machinist), डीजल मैकेनिक  (Diesel Mechanic), मोटर मैकेनिक व्हीकल (Motor Mechanic Vehicle) और इलेक्ट्रीशियन (Electrician) ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

    इन पदों के लिए वर्ष 2025 एवं 2026 पासआउट युवा पात्र होंगे।  न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। अधिकतम एक वर्ष का शैक्षणिक गैप मान्य होगा। आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

    चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम (Apprenticeship Program) के दौरान 18,000/- मासिक स्टाइपेंड (DBT सहित), निःशुल्क कैंटीन सुविधा और कंपनी की शर्तों के अनुसार यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल भिवाड़ी, राजस्थान होगा।

    चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा के लिए 60 प्रतिशत उत्तीर्ण मानदंड निर्धारित है। प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित कैंपस ड्राइव में उपस्थित हों। संस्थान का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं औद्योगिक संस्थानों में रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather