हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां इंटरव्यू लेंगी। सिटी ग्रुप एवं सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा बहुतकनीकी महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।
सिटी ग्रुप के अधिकारी डॉ. पंकज जैन ने बताया कि बताया कि इस मैगा जॉब फेयर में 25 से अधिक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेंगी तथा चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी। उन्होंने इच्छुक युवाओं से इस मैगा जॉब फेयर का लाभ उठाने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94634-85207 और 84370-06030 पर संपर्क किया जा सकता है।