शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर आया है।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा होटल रॉयल रिजेंसी, ढली बाईपास के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 24 जून, 2026 को सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
पद का नाम: यूटिलिटी वर्कर / वेटर / स्टीवर्ड (कुल 03 पद)
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास या स्नातक (Graduation) पास।
आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष (पुरुष और महिला दोनों इसके लिए पात्र हैं)।
सैलरी/मानदेय: 12,000 रुपये से लेकर 14,000 रुपये प्रति माह।
तारीख: 24 जून, 2026
समय: सुबह 10:30 बजे से
स्थान: उप रोजगार कार्यालय, मशोबरा, जिला शिमला।
इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का नाम पंजीकृत नहीं है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया और पदों से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 98173-96834 पर संपर्क कर सकते हैं।