शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार मौका आया है।
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) लाइफ रोहड़ू के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 23 और 24 जून, 2026 को सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
विकास प्रबंधक (डेवलपमेंट मैनेजर) - 02 पद (नियमित)
योग्यता: स्नातक (Graduation) पास।
आयु: 25 वर्ष से अधिक (पुरुष और महिला दोनों)।
सैलरी/मानदेय: 20,000 रुपये प्रति माह और साथ में अतिरिक्त इंसेंटिव।
लाइफ मित्र (वित्तीय सलाहकार) - 10 पद (पार्ट टाइम)
योग्यता: 12वीं पास।
आयु: 30 वर्ष से अधिक (पुरुष और महिला दोनों)।
सैलरी/मानदेय: कमीशन और टारगेट पर आधारित।
इंटरव्यू दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए जाएंगे
23 जून, 2026: उप रोजगार कार्यालय, चिड़गांव (सुबह 10:30 बजे से)।
24 जून, 2026: उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू (सुबह 10:30 बजे से)।
इस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होना जरूरी है। अगर आपका नाम रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 98174-09101 पर कॉल कर सकते हैं।