Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

उत्तरकाशी : सिल्क्यारा टनल में फंसा हिमाचल का विशाल, जयराम ने बढ़ाया परिवार का हौसला

नेता प्रतिपक्ष ने उत्तराखंड के सीएम से ली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

मंडी। उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में 41 लोग 16 दिन से फंसे हुए हैं। श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टू्टी मशीन के टुकड़ों को निकाल लिया गया है और सोमवार शाम से मैनुअली यानी हाथों से खुदाई का काम शुरू हो गया है। इस ऑपरेशन के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

सिल्क्यारा टनल में हिमाचल प्रदेश का युवक विशाल भी फंसा हुआ है। विशाल के परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उसके सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

 

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशाल के पिता से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। जयराम ठाकुर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

जयराम ठाकुर ने कहा, “बहुत चिंता का विषय है कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विशाल कुमार भी सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए हैं। इस विषय को लेकर हमने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली।

हमने विशाल के पिता धर्म सिंह से भी बात की, इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। निश्चित तौर पर टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी ऐसा विश्वास दिलाया है। टनल में फंसे सभी लोग सकुशल हों, देवी-देवताओं से ऐसी प्रार्थना करता हूं।”

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मिशन में जुटे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने जल्दी से जल्दी बचाव अभियान पूरा हो जाने का भरोसा जताते हुए पुष्कर सिंह धामी को अभियान के अतिशीघ्र सफल होने की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा भी आज उत्तरकाशी टनल पहुंचे। टनल में फंसे मजदूरों के साथ उन्होंने बात की और सकुशल बाहर निकालने का हौसला बंधाया। टनल में फंसे मजदूरों को बेहतर स्थिति में रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अब तक वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत दिख रहे हैं।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

 

वहीं, मजदूरों के खान-पान का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। श्रमिकों को सत्तू के लड्‌डू बनाकर भेजे गए हैं। 41 पैकेट लड्‌डू भेजे गए हैं। इसके साथ-साथ दलिया और उबले अंडे भी भेजे गए हैं।

डॉक्टरों की टीम रोजाना मजदूरों से बात करती है, उनकी सेहत और मानसिक स्थिति पूछती है। रेस्क्यू टीम रोजाना सुरंग में फंसे मजदूरों से 30 मिनट बात करती है।

उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में 8 राज्यों के 41 मजदूर फंसे हैं। इसमें उत्तराखंड के 2, हिमाचल प्रदेश का 1, यूपी के 8, बिहार के 5, पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, झारखंड के 15 और ओडिशा के 5 मजदूर फंसे हैं।

 

हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

 

लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी : जिला पुलिस ने लोगों से की ये अपील, देखें Video

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

 

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *