Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

पर्यटन सीजन के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रोकी ट्रेनों की आवाजाही

ewn24 news choice of himachal 22 Jun,2024 6:23 pm

    रेलवे पुल के गिरने के चलते लिया फैसला


    शिमला। पर्यटन सीजन के बीच  कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। राजधानी शिमला के समरहिल में रेलवे पुल के गिरने का खतरा बन रहा है। इसके चलते रेलवे ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। 

    इस ट्रैक पर शिमला आने और जाने वाली सभी 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिलहाल ट्रैक के दुरुस्त किए जाने तक ट्रेन चलने की संभावना नहीं है। इन दिनों शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर है। 

    रेलवे सेवाएं शिमला के लिए बंद होने से पर्यटन सीजन प्रभावित होगा। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक ट्रेन के माध्यम से शिमला आते हैं।

    शिमला के समरहिल की शिव बावड़ी में बीते वर्ष बरसात के समय आई आपदा में रेलवे ब्रिज भी ध्वस्त हुआ था, जिसके बाद इस स्थान पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया था,  जिस पर अभी तक ट्रेन चल रही थीं। 

    स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बीते कल इस अस्थाई पुल के एक छोर पर कुछ दिक्कत नजर आने लगी जिस कारण रेलवे ने आज इस ट्रैक पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द करने का नोटिस लगाया है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर सीमेंट के स्थाई पुल के निर्माण का काम भी जारी है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather