Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

सिस्सू में बर्फ की चादर पर दौड़े धावक, देश में पहली बार हुई डॉग रेस

ewn24news choice of himachal 13 Mar,2023 5:01 am

    10 हजार फुट की ऊंचाई पर हुई स्नो मैराथन

     

    काजा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर रविवार को देश की दूसरी स्नो मैराथन स्पर्धा हुई। स्नो मैराथन में भारतीय सेना के जवान, नौसेना के नाविकों सहित 300 से अधिक धावकों ने दौड़ लगाई। स्नो मैराथन दो वर्गों में हुई। इसमें 42 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन की गई।
    हिमाचल: अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

    इसके अलावा पांच किलोमीटर और एक किलोमीटर वर्ग में भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्नो मैराथन के लिए चंद्रा नदी के बाएं किनारे की ओर सस्पेंशन ब्रिज, सिस्सू नर्सरी से आयोजन स्थल तक का ट्रैक निर्धारित किया गया। स्नो मैराथन के स्थानीय संयोजक राजेश चंद ने कहा कि स्नो मैराथन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया। बर्फ की चादर पर रविवार सुबह 6 बजे दौड़ शुरू हुई।

    इस अवसर रीच इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार, मुख्य आयोजन सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन, आयोजन निष्पादन प्रमुख राजेश चांद व गौरव सिमर कार्यकारी निदेशक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    ऊना : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान

    वहीं, स्नो मैराथन का शुभारंभ करने के लिए रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री लाहौल पहुंचना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हुआ है। स्नो मैराथन के स्थानीय संयोजक राजेश चंद ने कहा कि स्नो मैराथन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। बर्फ की चादर पर रविवार सुबह 6:00 बजे दौड़ शुरू हुई।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather