प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए आदेश
शिमला। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया विभाग संयोजक, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सोशल मीडिया व आईटी विभाग के प्रभारी की घोषणा कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार विधायक और पूर्व प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को मीडिया विभाग का संयोजक बनाया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को एम्स से मिली छुट्टी, फोटो आई सामने
विधायक और पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जंवाल को प्रमुख प्रवक्ता का जिम्मा सौंपा है। हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया और आईटी विभाग चेतन बरागटा को सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।