आज के लिए भारी बारिश, बर्फबारी को लेकर था अलर्ट
शिमला। हिमाचल में कल यानी 11 नवंबर को भी मौसम खराब रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में आज यानी 10 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।
मंडी में सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार
11 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 से 16 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है।
हिमाचल : 15 फीसदी भी पास नहीं कर पाए जेबीटी टेट, अक्टूबर में हुई थी विशेष परीक्षा
कोकसर में 9 और गोंदला में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। कोठी में 6, छत्रारी में दो और डलहौजी में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं। शुक्रवार को कुकुमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस और वीरवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया था।