Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी जिला में बरसात की पहली बारिश में ही 62 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत

ewn24news choice of himachal 28 Jun,2023 1:32 am

    बारिश के चलते पीडब्ल्यूडी को 36 करोड़ का नुकसान

    मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में बारिश के कारण अब तक 62.35 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पीडब्ल्यूडी को 36.92 करोड़, जल शक्ति विभाग को 22.46 करोड़ जबकि बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसके अतिरिक्त कच्चा तथा पक्के मकानों के क्षतिग्रस्त होने से करीब चालीस लाख, नगर निगम मंडी में करीब चालीस लाख के करीब अनुमानित नुक्सान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

    वर्षा के कारण कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर जिला में 8.69 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इस दौरान एक दुकान और एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 6.58 करोड़ और बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुकसान हुआ है।
    हिमाचल : डिपुओं में सरसों के बाद अब रिफाइंड तेल भी मिलेगा सस्ता, जानें नई दरें

     

    मंडी डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला में बंद सड़कों को खोलने का कार्य यु़द्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग दिन रात कार्य कर बंद सड़कों को खोलने में जुटा हुआ है। बारिश के कारण जिला में 59 सड़कें अवरूद्ध हो गई थीं, अब केवल 27 सड़कें ही बंद हैं, जिनमें 3 मुख्य जिला सड़कें, 23 ग्रामीण सड़कें और एक लिंक रोड है। 32 सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
    Kangra Breaking : पहली जुलाई से शुरू होगा पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन

     

    उन्होंने बताया कि सुंदरनगर मंडल में सलापड़ से तत्तापानी और करांगल से किंडर सड़क बंद है। सराज मंडल में 18 बंद सड़कों में अब केवल छह सड़कें संगवार से तरमबालीधार, तपनाली से घाट, लम्बाथाच से शिल्लीभागी, चैल-जंजैहली से धार , थूनाग से लमसेफर और चैल-जंजैहली से तुंगाधार सड़कें बंद हैं। करसोग मंडल में कोटलू से कटंडा सड़क बंद है।
    हिमाचल के पहलवान जितेंद्र चौहान ने ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

     

    थलौट मंडल में मसार से बनोल, दियोड़ से हटुआं-बहावास, खोलाना से कुन, थाच से कसोड़, हनोगी से सलोई, काशिमलीधार से बनवाड़, लिंक रोड बनोटी, सुराड़ से नलवागी, थाच से खारी, सुधरानी से तीलधार, थाट्टा से समलवास, सेगला से डांडी-चिऊंतापानीऔर चक्कीधार से डोबा सड़क बंद है।
    हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

    जोगिन्द्रनगर मंडल में कुण्डुनी से कास, एजजु से बसाही और डगौन से सलेरा सड़क बंद है। धर्मपुर मंडल में केवल दो सड़कें लिंक रोड बडयार हराबाग और हलवानी से बारल वाया रीयुर सड़क बंद है। जिला में स्थापित 4013 ट्रांसफार्मर में केबल एक ट्रांसफार्मर में विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। जिसे भी शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा।
    ICC One Day World Cup का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में होंगे पांच मैच 

    वहीं, एसडीएम मंडी ओम कांत ने आम जनमानस से पहाड़ों तथा नदी नालों की तरफ जाने से गुरेज करने के लिए कहा है इसके साथ ही स्थिति समान्य नहीं होने तक पराशर झील तक भी पर्यटकों को जाने के लिए मनाही की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।





    चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग





    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather