Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के दो जवानों सहित 5 शहीद

ewn24news choice of himachal 05 May,2023 10:11 pm

    राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं, एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पांच जवानों में हिमाचल प्रदेश के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

    मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

    अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।

    वहीं, सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में "9 पेरा रेजीमेंट" में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी "रेड कैप" से भी सम्मानित किए गए थे।

    प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।
    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

    भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

    1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
    2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
    3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना - मरहून, तहसील - पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
    4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
    5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम - शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)
    Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।
    धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया




    हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें


    कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather