Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विक्रमादित्य बोले- नूरपुर में 31 सड़कों पर खर्च होंगे 410 करोड़, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

ewn24news choice of himachal 07 Jun,2023 8:16 pm

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

    ऋषि महाजन/नूरपुर। पीडब्ल्यूडी में विकास कार्यों को गति देने के लिए क्लस्टर बेस्ड ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इस प्रणाली के तहत सड़कों के रखरखाव, नई सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों के लिए क्लस्टर आधारित ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह बात लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही।
    कांगड़ा : मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर किनारे मिला युवती का शव, जांच जारी

    विक्रमादित्य ने कहा कि नूरपुर सर्कल में पीएमजीएसवाई 1-2 (PMGSY 1-2) के तहत 334 करोड़ रुपए की लागत से 1,472 किलोमीटर की 346 सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त पीएमजीएसवाई-3 के अंतर्गत 410 करोड़ की लागत से 31 सड़कों का विस्तारीकरण तथा उन्नयन कार्य किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत 35 करोड़ की लागत से 45 सड़कों पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार का भी सहयोग लेगी।
    हिमाचल : 20 के बाद दस्तक दे सकता है मानसून, 48 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना

     

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह बहुत जल्द हर डिवीजन का दौरा कर स्वयं प्रत्येक कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने निर्माण कार्यों की अच्छी प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।
    ग्रामीण ओलंपियाड का होगा आयोजन

    विक्रमादित्य ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने तथा उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार सितंबर-अक्टूबर माह में ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन करेगी, जिसमें क्रिकेट को छोड़ अन्य खेलों में प्रदेश के 40,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन ब्लॉक तथा जिला स्तर पर करवाने के बाद स्टेट लेवल पर करवाया जाएगा। उन्होंने इस ओलंपियाड में नूरपुर के युवाओं के लिए भी भागीदारी मिलने की आशा व्यक्त की।
    कुल्लू : उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट व पर्यटक घायल

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई खेल हैं, जो अभी तक सी तथा डी कैटेगरी में शामिल हैं। इन खेलों में प्रदेश को अधिकतर मेडल मिलते हैं। ऐसे खेलों तथा खिलाड़ियों को अधिमान देने के लिए उनको कैटेगरी ए तथा बी में शामिल किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अन्य खेलों की तरह उचित अधिमान मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले, उन्होंने चौगान स्थित इंडोर स्टेडियम का दौरा कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    धर्मशाला : कार में छिपा कर ले जा रहा था 5.40 किलो चरस, मंडी निवासी गिरफ्तार

     

    उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए इसके लंबित कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने के साथ स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक का कार्य भी सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि इस आधुनिक स्टेडियम का सही उपयोग यहां के स्थानीय युवाओं के लिए किया जा सके। उन्होंने स्टेडियम के बेहतर रखरखाब के लिए संसाधन विकसित करने पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने का आह्वान किया।

     

    इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन, एसपी अशोक रतन, एसडीएम गुरसिमर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एमपी धीमान, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्सी, डीएसपी विशाल वर्मा, तहसीलदार राधिका, कांग्रेस सचिव योगेश महाजन, नगर पार्षद गौरव महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील मिंटू, कांग्रेस नेता अमित भरमौरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

     


    हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR



     
    HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

     


    हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

     


    जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather