मां ज्वाला के दर पहुंची राजगढ़ की महिलाएं, कल जाएंगी पालमपुर
ewn24news choice of himachal 04 Mar,2023 11:33 pm
48 महिलाओं का दल सीखेगा जैविक खेती की बारीकियां
ज्वालाजी। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने अब महिलाओं को सिलाई, गृह उद्योग के अलावा कृषि के क्षेत्र में भी बेहतर काम करने के गुर सिखाने के पहल की शुरूआत की है।
इसी क्रम में एकीकृत विकास परियोजना सिरमौर नाहन- सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़- ईकाई- 2 के तहत आने वाली राजगढ़ विकास खण्ड की विभिन्न पंचायतों की महिला कृषकों के लिए 6 मार्च तक शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न पंचायतों की लगभग 48 महिलाएं शामिल हुईं । इसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत विकास परियोजना के बारे में जागरूक करना है व जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल देना है।
आज महिलाओं के समूह ने ज्वाला मां दरबार में माथा टेका व कल ये महिलाओं का समूह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि विशेषज्ञों से जैविक खेती के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। जिसका उपयोग ये अपने अपने घर व पंचायत में करेंगे।
इस भ्रमण एवं प्रशिक्षण में सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़ ईकाई- 2 की सामाजिक विस्तार अधिकारी ममता व सामाजिक विस्तार अधिकारी मधुबाला इनका मार्गदर्शन कर रही हैं।