Breaking News

  • बिलासपुर : 4764 पात्र दिव्यांगजनों को मिली 6 करोड़ 20 लाख रुपए वित्तीय सहायता
  • झंडूता में धूमधाम से मनाया जाएगा नलवाड़ मेला, शोभायात्रा से होगी शुरुआत
  • AIIMS बिलासपुर में व्यक्ति ने तोड़ा दम, घर के पास मिला था बेहोश
  • नूरपुर : शराब ठेका यूनिट की नीलामी, राजस्व में 1.94 करोड़ की बढ़ोतरी
  • सोलन : मुफ्त में ले रहे थे पानी, ऑफिसर कालोनी में काटे 19 अवैध कनेक्शन
  • नूरपुर : कंडी के आर्य भरमौरी का सपना हुआ पूरा, एक दिन छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई
  • नूरपुर : एक और चिट्टा तस्कर नजरबंद, सीरत का निवासी है शमशेर सिंह
  • बिलासपुर : योगासन प्रतियोगिता में वंशिका ने जीता स्वर्ण पदक
  • हिमाचल : क्लर्क पोस्ट कोड-962 का फाइनल रिजल्ट घोषित
  • हिमाचल : 16 हाई स्कूलों में हिंदी भाषा शिक्षक का पद नहीं, कांगड़ा के 5 स्कूल

सोनिया गांधी फिर चुनी CPP अध्यक्ष, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने दी बधाई

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2024 10:18 pm


    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। शनिवार को पार्टी सांसदों की बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद गौरव गोगोई, के सुधाकरन और तारिक अनवर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।  77 वर्षीय सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। वह फरवरी में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं।


    इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।  राहुल गांधी ने कहा कि इसमें जल्दबाजी कर दी है। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेताओं से कहा कि  इस पर वह जल्दी ही कोई निर्णय लेंगे।
    अब CPP अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करेंगी। 
    उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। 

    उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद गण सदन में जनता व लोकतंत्र की आवाज मजबूती से बुलंद करेंगे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather