हिमाचल : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा लेंगे मंत्री पद की शपथ, दोपहर बाद कार्यक्रम
ewn24news choice of himachal 12 Dec,2023 5:48 pm
राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिलेंगे। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा मंत्री बनेंगे। दोनों नए मंत्री आज राजभवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दोनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। दोपहर बाद करीब 4 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ही दोनों विधायकों को शिमला बुला लिया था। इसके बाद साफ हो गया था कि राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा मंत्री बनेंगे। घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह सुखविंदर सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। दो पद भरे जाने के बाद अब मंत्री पद का एक पद खाली रहेगा।
इस पद किसकी ताजपोशी होती है यह वक्त बताएगा। आज दो मंत्रियों के शपथ के बाद कैबिनेट की संख्या 11 हो जाएगा। हिमाचल में संख्या बल के हिसाब से मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यादवेंद्र गोमा के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांगड़ा से दो मंत्री हो जाएंगे। चौधरी चंद्र कुमार कांगड़ा से अभी मंत्री हैं। उनके पास कृषि एवं पशुपालन का जिम्मा है। हालांकि, कांगड़ा में कैबिनेट रैंक के साथ आशीष बुटेल, किशोरी लाल और रघुवीर बाली को पद दिया गया है।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news