सुभाष चौहान/राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव कोड़ब बागना डाकघर हाब्बण के बलवीर भगनाल का पहाड़ी गीत 'पालू देवता की वंदना' रिलीज हो गया है। गीत को यूट्यूब चैनल भगनाल म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। लोगों को यह पहाड़ी गीत काफी पसंद आ रहा है।
यह पहाड़ी गीत कुल इष्ट देवता पालू महाराज पर आधारित है। ओम प्रकाश भगनाल के भगनाल म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा तैयार किए गए इस गीत के लेखक, धुन और निर्देशक बलवीर भगनाल हैं। किशन वर्मा की मधुर आवाज और राजेश गन्धर्व का जादुई संगीत इस गीत में चार चांद लगाता है। इस गीत के निर्माता अनिल भगनाल हैं।
बता दें कि बलवीर भगनाल ने अपने गीतों से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी कलम से लिखे हुए हर शब्द तराशे हुए हीरे के समान हैं। बलवीर भगनाल एक ओर जहां लोगों का मनोरंजन अपने लिखे गीतों से कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे रहे हैं।
दोनों भाई बलवीर भगनाल व ओम प्रकाश भगनाल एक से बढ़कर एक सुंदर गीत तैयार कर रहे हैं। अभी आगे भी लोगों के मनोरंजन के लिए गीतों पर काम जारी है। इससे पहले उनका पहाड़ी नाटी गीत 'आए मुँजरे तेरे' यूट्यूब चैनल भगनाल म्यूजिक पर रिलीज हो चुका है। यह पहाड़ी नाटी गीत भी लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने शहीद प्रवीण शर्मा पर आधारित श्रद्धांजलि गीत "शहादत ए प्रवीण शर्मा" लिखा है।
आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी पालु देवता महाराज के संदर्भ में भगनाल म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई वंदना को जरूर सुनें। साथ ही भगनाल म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा रिलीज की गई इस वीडियो को लाइक, शेयर भी जरूर करें।