शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में भारी हंगामे के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
भाजपा विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में बजट आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
दरअसल, ये हंगामा हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा के सवाल पर हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि क्या यह सही है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को कांगड़ा बैंक से राशि जारी की गई। अगर हां तो कितने महिला मंडलों को यह राशि दी गई, इसकी जानकारी दें।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इसका उत्तर नहीं मिला तो हंगामा शुरू किया। इसके बाद विपक्ष सदन से बाहर चला गया। हालांकि, स्पीकर ने वॉकआउट को रिकॉर्ड में नहीं लिया।