धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org 28 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी छात्रों, स्कूलों और अन्य सभी संबंधितों आदि को सूचित किया है कि नियोजित रखरखाव और स्थानीय सर्वर से क्लाउड आधारित सर्वर पर माइग्रेशन के कारण आधिकारिक वेबसाइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेगी।
इस अवधि के दौरान, वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं, जैसे परिणाम, परीक्षा फॉर्म और बोर्ड से संबंधित अन्य गतिविधियां और अपडेट उपलब्ध नहीं होंगे। उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार योजना बनाएं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कहा कि हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और हम आपके सहयोग और समझ का अनुरोध करते हैं। अपग्रेड सिस्टम सभी हितधारकों को तेज और अधिक विश्वसनीय डिजिटल सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।
जरूरी मामलों में संबंधित ब्रांच के ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी है।