Breaking News

  • सोलन : बस में चढ़ रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन, भीड़ ने दबोची दो महिलाएं
  • HPBOSE ने निकाला 12वीं कक्षा का संशोधित रिजल्ट, 2009 छात्रों की कंपार्टमेंट खत्म
  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने जंजैहली से किया ‘ड्रग फ्री मंडी अभियान’ का शुभारंभ
  • बिलासपुर : सतलुज में नहाने उतरे थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बह गए दो युवक
  • कांगड़ा : अग्निवीर नवीन कुमार ने जम्मू-कश्मीर के द्रास सेक्टर में गंवाई जान
  • कांगड़ा : मजदूर की बेटी ने 12वीं मेरिट में बनाई जगह, कछियारी स्कूल में किया सम्मानित
  • सनौरा स्कूल की पायल ठाकुर ने 12वीं आर्ट्स संकाय में हासिल किया प्रथम स्थान
  • बंगोली हरिपुर के सूरज को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • मंडी : बंदरों को भगाने के लिए लोड कर रहा था बंदूक, गलती से चली गोली, गई जान
  • कांगड़ा : सेल्फ मैनेज्ड टीम के 55 पदों पर भर्ती, 21 मई को धर्मशाला में इंटरव्यू

सीएम सुक्खू बोले-अहिंसा, करुणा और भाईचारे का प्रतीक हैं दलाई लामा

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 7:39 pm

    शिक्षाओं और अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान

     

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तिब्बती समुदाय के लोगों और प्रदेश के बीच 75 वर्ष का गहरा रिश्ता है। उन्होंने दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तिब्बती समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
    हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की जीवन यात्रा, दृढ़-निश्चय समर्पण और संघर्षों से भरी है। उन्होंने सभी से दलाई लामा की शिक्षाओं और अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा अहिंसा, करुणा और भाईचारे का प्रतीक हैं तथा दुनियाभर में प्रेम, शांति और भाईचारे के अग्रदूत के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने तिब्बत और वहां के लोगों के अधिकारों के लिए दलाई लामा के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दलाई लामा को इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    हमीरपुर : किसान 15 से पहले करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

    मुख्यमंत्री ने भारत की समृद्ध प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन मूल्यों के बारे में युवाओं को जागरूक करने में दलाई लामा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक गुरू के संदेश का विश्वभर में अनुसरण किया जाता है। वैश्विक स्तर पर उनकी शिक्षाओं को लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला है। शांति के क्षेत्र में दलाई लामा के योगदान के लिए उन्हें 150 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

     
    शिमला में कार्यक्रम रद्द कर हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, बारिश से नुकसान का लिया जायजा

    केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष पेंपा त्सेरिंग, निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफाल, मुख्यमंत्री की  पत्नी कमलेश ठाकुर, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल, विधायक यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया, मलेंदर राजन, ओएसडी रितेश कपरेट, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय महाजन, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, डीसी डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather