ऋषि महाजन/ नूरपुर। पहलगाम हमले के विरोध में रैहन बाजार में आयोजित प्रदर्शन को राजनीति से जोड़ने पर जय बाबा राजा राम व्यापार मंडल के पदाधिकारी भड़क गए हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पठानिया को आड़े हाथ लिया है।
व्यापार मंडल के चेतन चंबियाल ने कहा कि सरकार कोई भी हो, जब देश की बात आती है तो कोई पार्टी और राजनीति नहीं आती है। इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाया, उससे सारे व्यापारी नाराज हैं। रैली व्यापारियों की तरफ से थी, न कि कोई राजनीतिक।
मंडल के प्रधान चेतन चंबियाल की अध्यक्षता में मीडिया से बातचीत में पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद पूर्व मंत्री राकेश पठानिया भी पहुंचे थे।
वह आए उनके आने का अच्छा लगा। बाद में उन्होंने इस कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ने का प्रयास किया। व्यापार मंडल ने इसे गलत बताया और नाराजगी जताई।
चेतन चंबियाल ने कहा कि यह कार्यक्रम पहलगाम में मारे गए लोगों के प्रति रोष व्यक्त करने के लिए था। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि नेता द्वारा इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के सदस्यों और दुकानदारों ने कहा कि रैहन में एक दुकानदार ने दूसरे समुदाय के लोगों को दुकान किराए पर दी है। मंडल ने मांग की कि इस दुकान को खाली कराया जाए और बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम लोगों की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि दुकान खाली करवाई जाएगी और इन लोगों को बाहर किया जाएगा।