हरिपुर। पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती के अवसर पर चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (गुलेर) तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग, धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में नन्द किशोर परिमल जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने की। मुख्यातिथि ने अपने अभिभाषण में पं. श्रीचंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नारा लेखन, कविता पाठ तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों मसरूर, ढलियारा, बिलासपुर , हरिपुर, खैरियां, सकरी, भटोली फकोरियां, गुलेरी, बौंगता, देहरा, घेरमानगढ के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आयान, अलका, जानवी ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश, प्रिया , शुभम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कविता पाठ में हरमन, जसलीन, शगुन ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी के साहित्यिक योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 रुपाली ने किया।
निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर जितेंद्र कुमार राजकीय महाविद्यालय डाडासिबा, प्रोफेसर रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय लंज व डॉक्टर राजेश कुमार राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अमित गुलेरी जिला भाषा अधिकारी, डॉ. आशुतोष गुलेरी, सुषमा देवी जिला परिषद सदस्य, जितेंद्र कुमार थानाध्यक्ष हरिपुर, अतुल महाजन प्रधान व्यापार मंडल, योगेश रैणा, विजेन्द्र गुलेरिया, हरपाल गुलेरिया, अनिल शर्मा, गगन गुलेरिया, कवि पूर्ण चंद, राकेश कुमार, डॉ दिनेश शर्मा, संतोष कुमार, दीक्षा चन्देल, रुपाली, दिनेश , शमशेर सिंह, विशाल राणा एवं शिक्षक व छात्र गण उपस्थित थे।निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर जितेंद्र कुमार राजकीय महाविद्यालय डाडासिबा, प्रोफेसर रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय लंज व डॉक्टर राजेश कुमार राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां से उपस्थित थे।