शिमला। हिमाचल सरकार ने एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने 16 एचएएस को इधर-उधर किया है। एसडीएम फतेहपुर कांगड़ा विश्रुत भारती अब एसडीएम कोफटा जिला सिरमर होंगे। एसडीएम कोफटा रमन कुमार शर्मा को एसडीएम फतेहपुर लगाया गया है।
एसडीएम कोटखाई शिमला अभिषेक बरवाल को एसडीएम घुमारवीं बिलासपुर के पद पर तैनात किया गया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की पूजा अधिकारी को एसडीएम नगरोटा बगवां लगाया गया है। एसडीएम कुपवी अमन कुमार अब जीएम एचपीएमसी होंगे। घुमारवीं के एसडीएम गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसाइटी कांगड़ा लगाया गया है। सन्नी शर्मा अब एसडीएम कुपवी होंगे।
अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर, आईटीडीपी, केलांग नियुक्त किया गया। डॉ. एकता कापटा को अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, शिमला बनाया गया। संजीव कुमार को सहायक सेटलमेंट अधिकारी, अर्की (सोलन) नियुक्त किया गया।
शिल्पी बेक्टा अतिरिक्त सचिव पीडब्ल्यूडी होंगी। सुरजीत सिंह को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास)-सह-प्रोजेक्ट डायरेक्टर (DRDA), कुल्लू नियुक्त किया गया। हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट अधिकारी, शिमला बनाया गया।
सिद्धार्थ आचार्य को कार्यकारी निदेशक, एचआरटीसी, शिमला नियुक्त किया गया। नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च, नेरचौक (मंडी) नियुक्त किया गया। चेत सिंह को सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण से अतिरिक्त आयुक्त, परिवहन विभाग बनाया गया।
वहीं, सरकार ने IAS अधिकारियों को भी बदला है। एसडीएम कांगड़ा आईएएस ईशांत जसवाल अब एडीसी ऊना होंगे।