शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त, 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है।
HPPSC ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
पद: असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर)
विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश
नई अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन माध्यम: केवल ऑनलाइन
आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक HPPSC कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।