धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा नाकाबंदी एवं चैकिंग के दौरान मनेड़ पुल (चैतड़ू) के समीप बाइक पल्सर में सवार तीन युवकों से 7.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी युवकों की पहचान अजय कुमार (29) पुत्र अंगद कुमार, निवासी गांव पन्तेहड़, डाकघर पास्सू, तहसील धर्मशाला, विशाल कुमार (26) पुत्र हरनाम सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा और दीपक कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
तीनों आरोपियों को तत्काल मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना गगल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी है। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।