Breaking News

  • बिलासपुर : बिगड़ी हालत में पहुंची महिला, डॉक्टर बोला-साढ़े नौ बजे के बाद होगा इलाज
  • रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के पक्ष में नहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, क्या बोले जानें
  • राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रमिक अनशन का 8वां दिन, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने संभाली कमान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, पधर में इंटरव्यू
  • नूरपुर : कार में ले जा रहे थे 1 किलो 122 ग्राम चरस, चेकिंग के लिए रोका तो पकड़े गए
  • मंडी : 7 केंद्रों पर होगा NEET, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू
  • झंडूता : 22 वन मित्रों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, वन संरक्षण पर विशेष जोर
  • घुमारवीं : हिंदू रक्षा मंच ने पुलिसकर्मी पर हुए हमले को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
  • बिलासपुर : डॉ गिरजा व्यास के निधन पर कांग्रेस विचार विभाग ने जताया शोक
  • झंडूता : सेवानिवृत्ति की आयु 59 वर्ष करना बेरोजगार युवाओं के साथ घोर अन्याय व धोखा

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 7:35 pm

    हिमाचल लोक सेवा आयोग लेगा लंबित पेपर

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि पिछले तीन साल के पेपर बिक रहे थे।

    इसके चलते हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का निर्णय लिया है। लंबित पेपर अब हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से होंगे।

    शिमला में गलत तरीके से की पार्क तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि पेपर लीक होने का मामला आने के बाद सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित किया था। मामले की जांच को आईएएस अभिषेक जैन को नियुक्त किया गया था। साथ ही विजिलेंस भी जांच कर रही थी। जांच में सामने आया है कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में पिछले तीन साल से पेपर बेचने का धंधा चल रहा था। कुछ लोगों को पेपर बेचे जा रहे थे। जब आज सुबह उनके पास फाइल पहुंची तो निलंबित हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का फैसला लिया है।
    HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में जिन पदों के रिजल्ट निकल गए हैं और दस्तावेज मूल्यांकन की प्रक्रिया होनी है व आगामी पेपर होने उन सबको हिमाचल लोक सेवा आयोग में शिफ्ट कर दिया गया है। जब तक कोई अन्य टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं हो जाता हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम  से ही भर्तियां होंगी। अन्य टेस्टिंग एजेंसी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही हर पहलुओं को बारीकि से देखा जा रहा है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत स्टाफ को सरप्लस पूल में डाला गया है। वे किस विभाग में जाना चाहते हैं, उनसे ऑप्शन मांगी गई है। कर्मचारी ऑप्शन लिखकर दें।

    [embed]
    [/embed]
    भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather