Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हमीरपुर में युवा महोत्सव में लें भाग, 5 हजार से 500 रुपए तक मिलेगा इनाम

ewn24news choice of himachal 03 May,2023 9:12 pm

    नेहरू युवा केंद्र इसी माह आयोजित करेगा 5 प्रतियोगिताएं

    हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर इसी माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 का आयोजन करने जा रहा है। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सामूहिक नृत्य एवं गायन, भाषण प्रतियोगिता, यंग आर्टिस्ट-चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी और युवा लेखक-कविता लेखन एवं पठन प्रतियोगिता शामिल रहेगी।
    Breaking: हिमाचल में थम सकते हैं HRTC रात्रि बसों के पहिए, यह है वजह

     

    हमीरपुर जिला युवा अधिकारी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। सामूहिक नृत्य में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5000 रुपये, 2500 रुपये और 1000 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।
    ऊना बस हादसा अपडेट: एक की मौत, कांगड़ा के तीन यात्रियों सहित 6 घायल-एक गंभीर

     

    कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 1000 रुपये, 750 रुपये और 500 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न मिलेगा। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी यही पुरस्कार मिलेंगे।
    हिमाचल में 7 से 8 डिग्री गिरा पारा, अभी पश्चिमी विक्षोभ नहीं छोड़ेगा पीछा

     

    दीपमाला ठाकुर ने बताया कि  जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव-2023 में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा और राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।



    जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 में भाग लेने के इच्छुक युवा उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर के निकट बचत भवन में स्थित नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222271 और ईमेल आईडी nykhamirpur@gmail.com एनवाईकेहमीरपुर एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर संपर्क कर सकते हैं।
    कांगड़ा: HRTC की बस हादसे का शिकार, 50 लोग थे सवार



    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather