Breaking News

  • कांगड़ा में टूटा रूढ़ियों का बंधन : सास-ससुर ने रचाया विधवा बहू का पुनर्विवाह, देवरों ने निभाया भाई का फर्ज
  • मंडी में रोजगार का अवसर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से इंटरव्यू शुरू
  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की
  • Google Map का अनोखा लोचा ! ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक निकला था जम्मू पहुंच गया हिमाचल के 'कश्मीर'
  • अयोध्या विवाद के बाद हिमाचल सरकार अलर्ट : सरकारी मंदिरों के लिए सख्त SOP लागू
  • नूरपुर के खैरियां स्कूल के हाल : डर के साए में हो रही पढ़ाई, किसी अनहोनी पर ही जागेगा विभाग
  • शिमला में भारी भूस्खलन : संजौली कॉलेज के पास बोथवेल में दहशत, खतरे की जद में आए कई घर
  • सिरमौर : बालकनी से गिरी 26 वर्षीय विवाहिता, तीन हफ्ते की मासूम के सिर से उठा मां का साया
  • हिमाचल पुलिस भर्ती, साइबर कैफे या लोक मित्र केंद्र से भर रहे फॉर्म तो रखें ये ध्यान
  • HPRCA Recruitment 2026 : लैब टैक्निशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, दोबारा खुलेगा आवेदन पोर्टल

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में : मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

ewn24news choice of himachal 09 Dec,2022 7:00 pm

    राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल

    शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।
    कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

    इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

    उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

    वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।
    हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत


    भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather