Breaking News

  • सुजानपुर में भरे जा रहे आंगनवाड़ी के रिक्त पद, 30 जून तक करें आवेदन
  • बीड़ बिलिंग से दिल्ली जा रही वोल्वो बस रक्कड़ में रोकी, नशे में धुत्त था चालक-घबराई सवारियां
  • HPBOSE : स्पेशल एजुकेटर टेट को लेकर अपडेट, डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड
  • भड़वार के जस्वाल में छिंज मेला : विधायक रणवीर सिंह निक्का ने युवाओं को दिया ये संदेश
  • पांवटा साहिब में देशद्रोह के आरोप में यूपी का युवक गिरफ्तार, लगाता था सब्जी की रेहड़ी
  • रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर-महिला की गई जान
  • कांगड़ा : नई सुरंग बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी-फोटो खिंचवाने को लग रही भीड़
  • रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने जा रहे थे लोग, खाई में गिरा वाहन-दो की गई जान
  • शिमला से दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी, आईजीएमसी से शाम को मिली थी छुट्टी
  • मंडी में सवाते चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन, सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर स्कूल बगला अव्वल

हिमाचल : न्यूनतम के बाद साधारण बस किराया भी बढ़ा, अधिसूचना जारी

ewn24 news choice of himachal 08 May,2025 7:25 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम के बाद अब साधारण बस किराये में भी बढ़ोतरी की गई है। साधारण बस किराये में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को स्टेज कैरिज बस सेवाओं के लिए किराये की नई दरें निर्धारित कर अधिसूचना जारी कर दी है।


    Breaking : पंजाब बनाम दिल्ली IPL Match : धर्मशाला में रुकवाया मैच, खाली करवाया स्टेडियम



    मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग किराया होगा। अधिसूचना के अनुसार, पहले मैदानी क्षेत्रों में साधारण बस किराया 1.40 रुपए प्रति यात्री था, अब यह बढ़ाकर 1.60 रुपए प्रति किलोमीटर किया गया है। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में पहले 2.19 रुपए और अब 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर किया गया है। इससे पहले सरकार न्यूनतम किराया पांच से बढ़ाकर 10 रुपए कर चुकी है।


    धर्मशाला स्टेडियम में रोका IPL मैच : लोगों का फूटा गुस्सा "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के लगे नारे  


    मिनी बसों सहित साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया (रुपये में)


                          अब               पहले
    मैदानी क्षेत्र       1.60              1.40
    पहाड़ी क्षेत्र       2.50                2.19

    डीलक्स बसों का किराया 


                          अब           पहले
    मैदानी क्षेत्र       1.95             1.71
    पहाड़ी क्षेत्र       3.10             2.71

    एसी/सुपर लग्जरी बसों का किराया 


                          अब            पहले
    मैदानी क्षेत्र       3.90           3.42
    पहाड़ी क्षेत्र       5.20           4.52

    GqbSU6kX0AACmEW.jpg 111.37 KB

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather