Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

फिल्म RRR ने रचा इतिहास, सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

ewn24news choice of himachal 13 Mar,2023 5:59 pm

    दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड समारोह में भारत का जलवा

    मुंबई। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। दरअसल, भारतीय फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया है। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है। ‘नाटू नाटू’ गीत को मिले ऑस्कर पर पीएम मोदी ने भी तारीफ करते इसे ‘अद्वितीय’ बताया है।

    ’नाटू नाटू’ गीत को मिले ऑस्कर पर PM मोदी ने कहा-अद्वितीय

    पीएम मोदी ने RRR फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ को मिले ऑस्कर अवॉर्ड पर गीतकार और फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। भारत इस उपलब्धि पर प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    सिस्सू में बर्फ की चादर पर दौड़े धावक, देश में पहली बार हुई डॉग रेस

    लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड में हुई घोषणा

    लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के ये अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ‘ओरिजनल सॉन्ग’ कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।

    एसएस राजामौली की फिल्म RRR में है ‘नाटू नाटू’ गीत

    95 वें अकादमी पुरस्कार समारोह में, एसएस राजामौली की फिल्म RRR से भारत के ‘नाटू नाटू’ गीत ने आज सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया।

    इस अवॉर्ड के साथ भारत और दुनिया भर में फैले भारतीय सिनेमा प्रेमियों को तो गर्व का अवसर मिला ही है, साथ में अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्माताओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। भारत की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ का नाम जैसे ही घोषित किया गया, फिल्म की टीम और डायरेक्टर एसएस राजामौली खुशी से उछल पड़े।
    हिमाचल : नर्सों ने सुनाया दुखड़ा, बोलीं- डबल शिफ्ट में करनी पड़ रही ड्यूटी

    संगीतकार एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने ‘नाटू नाटू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर स्वीकार किया। इस पर टीम ‘RRR’ ने ट्वीट कर कहा, “हम धन्य हैं कि आरआरआरमूवी भारत की पहली फीचर फिल्म है जिसने नाटू नाटू के साथ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में भारत का पहला ऑस्कर प्राप्त किया है।”

    RRR पिछले दो दशकों में अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्मआरआरआर पिछले दो दशकों में अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म है, जबकि ‘नाटू नाटू’ ऑस्कर में नामांकित होने वाला पहला भारतीय गीत था।
    100 करोड़ से चमकेंगी शिमला ग्रामीण की सड़कें, आरामदायक होगा सफर

    अवॉर्ड के लिए किन गीतों से रही प्रतिस्पर्धा ?

    RRR का यह गाना फिल्म टेल इट लाइक ए वुमन, होल्ड माई हैंड फिल्म टॉप गन: मेवरिक, लिफ्ट मी अप फ्रॉम ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर और दिस इज लाइफ, फ्रॉम एवरीथिंग, एवरीवेयर ऑल एट वंस से प्रतिस्पर्धा कर रहा था।

    ऑस्कर अवॉर्ड के इस 95वें संस्करण में ‘नाटू नाटू’ के रूप में भारत ने दूसरा ऑस्कर जीता है। इससे पहले भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता।
    पावर लिफ्टिंग वुमन चैंपियनशिप: केरल के कालीकट विवि ने जीती विजेता की ट्रॉफी

    एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर में रचा इतिहास

    भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather