Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

ewn24news choice of himachal 15 Apr,2023 5:10 pm

    काजा। हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की।

    Breaking : काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

    बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।

    यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।

    राज्य के करीब 2 लाख 15 हजार कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा। यह देय राशि राज्य के करीब 1 लाख 90 हजार पेंशनरों को भी दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर जयराम सरकार के समय से महंगाई भत्ते की आस लगाए हुए थे ।
    15 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व सरकार के वक्त से रोकी गए महंगाई भत्ते का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह 3 प्रतिशत डीए देने के बाद तकरीबन 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व जयराम सरकार की इस जिम्मेवारी को उनकी सरकार पूरा कर रही है।

    राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है।

    फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व जयराम सरकार को कर्मचारियों के इन्हीं हितों को ध्यान में नहीं रखने का खामियाजा सत्ता से बाहर हो कर भुगतना पड़ा है।
    HPU ने मास्टर डिग्री व कोर्स के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर ने स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 15 सो रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी के अनुरूप राज्य की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को यह पेंशन पहले चरण के तौर पर दे दी है।

    दूसरे चरण में स्पीति की घाटी की सभी महिलाओं को यह सौगात दी है। काजा में मनाए जा रहे हिमाचल दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण में स्पीति घाटी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह पेंशन ता उम्र मिलती रहेगी जब तक वह जीवित रहे।

    सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से रंगरिक में हवाई पट्टी, रोंग टोंग में हेलीपैड
    मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी में सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी और हेलीपैड बनाए जाने की मंशा को भी जाहिर किया ।
    हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

    उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से लाहौल घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी बनाने की वकालत उनकी सरकार रक्षा मंत्रालय से करेगी उन्होंने कहा इस हवाई पट्टी का लाभ न केवल सामरिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि लाहौल घाटी के पर्यटन को भी से नए पंख मिलेंगे इसी तरह उन्होंने कहा कि रोंग टोंग में हेलीपैड बनाने की मंशा भी सरकार रखती है ।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाबा से मूड तक एक टनल बनाकर करीब 110 किलोमीटर दूरी कम होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इस जनजातीय इलाके के पर्यटन को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने राज्य के इस जनजातीय इलाके के जल्द ही यहां कालेज खोलने की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी।

    बता दें कि आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।
    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी


    कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather