Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

एक्ट्रेस सामंथा पॉपुलैरिटी में सबसे ऊपर, आलिया दूसरे नंबर पर

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 10:47 pm

    कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण काफी पीछे

    मुंबई। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में होती है। साउथ ही नहीं बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स भी सामंथा के साथ काम करना चाहते हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में सामंथा ने आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण तक को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, सामंथा पॉपुलैरिटी के मामले में इस समय देश की नंबर वन स्टार हैं।
    हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय 

    हर महीने ऑरमैक्स देश की 10 सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी करता है। मई 2022 में जारी की गई लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु टॉप पर थीं, जबकि आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर थीं। सामंथा ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए नंबर वन पर अपनी जगह बनाए रखी है।
    मंडी के डॉ. अभिषेक सोनी को "बेस्ट यंग रिसर्चर अवार्ड", PCOD के लिए बनाई दवा 

    ऑरमैक्स की अक्टूबर 2022 की लिस्ट के अनुसार पॉपुलैरिटी के मामले में सामंथा रुथ प्रभु सबसे ऊपर हैं, जबकि आलिया भट्ट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं दीपिका पांचवें और कैटरीना कैफ सातवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में नयनतारा, काजल अग्रवाल, अनुष्का शेट्टी और तृषा कृष्णन जैसी एक्ट्रेसेस का भी नाम शामिल है।

    सामंथा रुथ प्रभु हाल ही अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में रहीं, जिसमें वह सरोगेट मदर बनी हैं। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया था । सामंथा ने बताया कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सामंथा अगले साल 'शाकुंतलम' और 'खुशी' नाम की दो तेलुगू फिल्मों में नजर आएंगी।
    शिमला : काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, हाथ व बाजू पर गहरे जख्म




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather