Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

शिमला : IGMC के टॉप फ्लोर में भड़की आग, लाखों का नुकसान

ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 4:19 pm

    अग्निशमन विभाग ने 10 करोड़ की संपत्ति को बचाया

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के IGMC अस्पताल में गुरुवार सुबह आग लग गई। आज सुबह करीब 8:50 बजे आईजीएमसी के नए भवन के टॉप फ्लोर में भयानक आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं काफी दूर से भी नजर आ रहा था। आईजीएमसी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
    Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात - हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

    IGMC में बनी ओपीडी के टॉप फ्लोर में बनी कैंटीन में आग लगी, जिसमें देखते ही देखते पूरी मंजिल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि भीड़भाड़ वाले अस्पताल में किसी तरह
    का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अग्निकांड से 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का शुरुआती आंकलन किया गया है।

    हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है न्यू ओपीडी ब्लॉक फिलहाल बंद है। आग लगने के कारण मौके पर चारों तरफ धुएं का गुबार छाया गया।  IGMC में बने न्यू ओपीडी भवन से निकल रहे धुएं को देखकर हर कोई हैरान-परेशान रह गया।
    कुल्लू: फर्नीचर हाउस से चोरी लकड़ी के 54 स्लीपर बरामद, मामले में दो लोग आरोपी

    अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर महेश ने बताया कि सुबह जब कैंटीन बॉय उठा और उसने गैस जलाने की कोशिश की तो अचानक से आग भड़क गई और दो सिलेंडर फटने से पूरी मंजिल में आग भड़क गई। इसके साथ ही लकड़ी से बना एटिक जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से 10 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है।
    आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर राहुल राव ने बताया कि आग पर अग्निशमन विभाग व आईजीएमसी ने काबू पा लिया है आगजनी से कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने मरीजों से आग्रह किया है कि वह इमरजेंसी में अपना चेकअप करा सकते हैं। आगजनी के कारण न्यू ओपीडी में धुआं है। एक से डेढ़ घंटे बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि न्यू ओपीडी को आज मरीजों के लिए खोला जाएगा या नहीं।

    https://twitter.com/Ewn242/status/1651448647903506433

    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर चिंता व्यक्त  की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "शिमला के IGMC में आग लगने की खबर सुन कर चिंतित हूँ, देवी देवताओं से प्रार्थना करता हूँ यहाँ उपचाराधीन सभी मरीज़ों सहित अन्य सभी लोग सुरक्षित हो, संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ है। IGMC प्रशासन सहित ज़िला प्रशासन भी स्थिति पर क़ाबू पाने के लिए मिल कर कार्य करें ऐसी आशा करता हूँ।"


    कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए


    27 अप्रैल 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather