Breaking News

  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद

भारतीय डाक विभाग में 23,757 पदों पर निकली बंपर भर्ती : जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

ewn24 news choice of himachal 29 Aug,2026 10:36 pm



    शिमला। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDC) भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-दो (Schedule-II) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस देशव्यापी भर्ती अभियान के तहत कुल 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें शाखा डाकपाल (बीपीएम), सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) और ग्रामीण डाक सेवक के पद शामिल हैं।

    इसमें हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल के लिए 335 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अगस्त से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है।

    बिना लिखित परीक्षा के सीधा चयन 


    इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) के बिना किया जाएगा। 

    चयन केवल 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मैरिट सूची से होगा। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान, बुनियादी कंप्यूटर कौशल और साइकिल चलाने की जानकारी होना भी जरूरी है।

    आयु सीमा और आवेदन शुल्क 


    आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जिसके तहत एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। 

    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि सभी महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए आवेदन पूर्णतः नि:शुल्क है।

    वेतनमान (TRCA) 


    चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार बेहतर मासिक वेतन (टीआरसीए स्लॉट) प्रदान किया जाएगा। ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) पद के लिए वेतनमान 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह रहेगा। 

    वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) तथा डाक सेवक के पदों के लिए 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather